भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर अर्पित कीं फूलमालाएं
कपूरथला| वाल्मीकि मजहबी सिख मोर्चा पंजाब की ओर से भारत र| डा. भीमराव अंबेडकर जी का 127वां जन्मदिवस डा. अंबेडकर भवन में पंजाब प्रधान महिंदर सिंह हमीरा की अध्यक्षता में मनाया गया। इस दौरान डा. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर फूलमालाएं अर्पित की गईं। हमीरा ने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर ने अपनी जिदंगी के 40 साल दबे कुचले समाज के लिए संघर्ष किया है। इस अवसर पर सूबेदार सुलक्खन सिंह, बाबा जीवन सिंह, तरसेम सिंह ठट्ठा, बलविंदर सिंह घारु, सरवण सिंह, लखविंदर सिंह बल, सतनाम सिंह गिल, जोगिंदर सिंह हमीरा, हरजिंदर मट्टू, सुरिंदर सिंह हमीरा, रणजीत सिंह राणा, बाबा करनैल सिंह, बलविंदर सिंह बिट्टू, नंद लाला, जत्थेदार हीरा सिंह आदि मौजूद थे।