डॉ. अंबेडकर ने जीवन में बहुत संघर्ष किया : गुरमीत लाल
कपूरथला| एकता पार्टी की ओर से डा. भीमराव अंबेडकर जी का जन्मदिवस प्रधान गुरमीत लाल की अध्यक्षता में मार्कफैड में मनाया गया। इस दौरान डा. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। गुरमीत लाल ने सभी को डा. अंबेडकर के जीवन के बारे बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है। इस अवसर पर अरुण सभ्रवाल, बिट्टू शिव कॉलोनी, पल्लो चूहड़वाल, मंगा, पवन, राजू, गुरबचन लाल, कन्नू, दलवीर सिंह, दीपू, पम्मा, जतिन मौजूद थे।