शिव मंदिर चौड़ा खूह में बैसाखी पर धार्मिक समागम
समागम में राजेश लाली भास्कर व अन्य को सम्मानित करते प्रधान राकेश नीटू।
भास्कर संवाददाता |सुल्तानपुर लोधी
शिव मंदिर चौड़ा खूह सुल्तानपुर लोधी में बैसाखी के मौके पर धार्मिक समागम करवाया। इसमें आल इंडिया ब्राह्मण सभा पंजाब प्रधान राजेश भास्कर लाली, जिला प्रधान संदीप शर्मा और मुकेश लाटी विशेष तौर पर पहुंचे जिनका मंदिर के प्रधान राकेश नीटू की अगुवाई में शानदार स्वागत किया गया और प्रबंधक कमेटी द्वारा अतिथियों का विशेष सम्मान किया गया। इस मौके पर राजेश लाली भास्कर पंजाब प्रधान ने बताया कि आल इंडिया ब्राह्मण सभा पंजाब कपूरथला द्वारा भगवान श्री परशुराम जयंती मौके पर 16 अप्रैल दिन सोमवार को श्री मणि महेश मंदिर कपूरथला से सायं 5 बजे विशाल शोभा यात्रा निकाली जा रही है। शोभायात्रा में शामिल होने के लिए पंजाब के एडीजीपी अर्पित शुक्ला और एसएसपी कपूरथला संदीप शर्मा विशेष तौर पर पहुंचेंगे। इस अवसर पर नवल किशोर भनोट, ओम प्रकाश डोगरा, बलबीर सिंह, प्रेम भगत, अशोक कुमार कनौजिया, संदीप काला, तरसेम सिंह मौजूद थे।