मौज तेरी साइयां... मेला तेरा आया लोकी मैंनू दंेण बधाइयां पर झूमें
मौज तेरी साइयां, मौज तेरी साइयां, मेला तेरा आया लोकी मैंनू देन वधाईयां, उक्त आस्था पूर्ण सूफी गायकी के शब्दों से प्रदेश के मशहूर सूफी गायक मास्टर सलीम ने कपूरथला वासियों का मन मोह लिया और देर रात तक चले शालीमार बाग परिसर में साई संध्या कार्यक्रम में मौजूद हजारों साईं भक्तों को भक्तिमय किया।
यह धार्मिक कार्यक्रम परिवार लाडी साईं जी वेलफेयर सोसायटी की ओर से बाबा मुराद शाह जी, बाबा तेलू शाह जी, बाबा लाल बादशाह जी और साईं लाडी शाह जी की याद को समर्पित शालीमार बाग में आयोजित किया गया था। इसमें पंजाबी गायक सरदार अली ने साईं तेरे नाचदे, मलंग वेख लई और मास्टर सलीम ने कई साईं भजनों और सूफी गायकी से मौजूद भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर नकोदर दरबार के सेवादार, शिव सेना कपूरथला के सदस्य, बजरंग दल कपूरथला, श्री मणि महेश मंदिर सभा, शिनदेव मंदिर के सदस्य, बाबा पीर चौधरी कमेटी, बाबा तेलू जी प्रबंधक कमेटी व अन्य कई धार्मिक नेता मौजूद थे।
परिवार लाडी साईं जी वेलफेयर सोसायटी के सदस्य डीएसपी गुरमीत सिंह को सम्मानित करते हुए। -भास्कर
फूलों से सजाया गया था बाबा का दरबार
शालीमार बाग में शाम 7 बजे से शुरू होने वाली साईं संध्या के उपलक्ष्य में पूरे बाग को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। इस दौरान बाबा के दरबार को सुंदर फूलों से सजाया गया था। साईं संध्या आयोजन में मुख्य मेहमान के तौर पर पूर्व विधायक राजबंस कौर राणा, नगर कौंसिल के ईओ कुलभूषण गोयल, नगर कौंसिल की प्रधान अमृतपाल कौर, डीएसपी गुरमीत सिंह आदि शामिल हुए। अंत में मुख्य मेहमानों और सेवादारों को सिरोपा व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।