चौक शाह दौला के पास अवैध शराब समेत 1 काबू
कपूरथला| फत्तूढींगा पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को भारी मात्रा में अवैध शराब समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एचसी सुखदेव सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ कस्बा फत्तूढींगा से होते हुए चौक शाह दौला की तरफ गश्त पर जा रहे थे। चौक शाह दौला के पास गांव महमदवाल की ओर से एक व्यक्ति अपने हाथ में वजनदार प्लास्टिक की कैनी उठाए पैदल आ रहा था। पुलिस ने उसे काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम रणजीत सिंह गांव मियाणी बताया।