महिला से मारपीट के आरोप में मां-बेटे समेत 3 नामजद
कपूरथला| थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने एक महिला से मारपीट करने के आरोप में मां-बेटे समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता परमजीत कौर प|ी हरप्रीत सिंह निवासी गांव कड़ाल खुर्द ने बताया कि उसकी शादी 8 साल पहले हरप्रीत सिंह पुत्र अर्जुन सिंह निवासी गांव भुल्लर बेट ढिलवां के साथ हुई थी। शादी के बाद ही उसका पति विदेश चला गया। तब से वह अपने मायके गांव कड़ाल खुर्द में रह रही है। 9 अप्रैल की रात 8 बजे वह गांव के श्री गुरुद्वारा साहिब से माथा टेककर अपने घर लौट रही थी। सोढी पुत्र काला ने उसे रोक लिया। इतने में सोढी की माता रानी भी वहां आई गई। दोनों ने बिना वजह उससे मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर गांव के लोग एकत्रित हो गए तो दोनों मां-बेटा मौके से फरार हो गए। उसे घायल अवस्था में उसकी माता सुनीता और बहन सुखजिंदर कौर ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।