पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला का ससुरालियों पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप

महिला का ससुरालियों पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव उच्चा बेट में एक बच्चे की मां ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष पर मारपीट कर आधी रात को घर से निकालने का आरोप लगाया है। गांववासियों ने पीड़िता को घायल अवस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। उपचाराधीन 30 वर्षीय महिला ने बताया है कि उसकी शादी 12 साल पहले गांव उच्चा बेट में हुई है। शादी के बाद से ही उसका पति कोई काम नहीं करता। इस दौरान उसने एक बेटे को जन्म दिया। बेटे के पालन पोषण के लिए उसने लोगों के घरों में काम करना शुरू कर दिया। जितना पैसा कमाती है, उसका पति उससे छीन लेता है। उसके माता-पिता और बहनें भी उसका साथ देती हैं और विरोध करने पर मारपीट करते हैं। रविवार रात सभी ने उससे मारपीट की और रात डेढ़ बजे घर से निकाल दिया।

खबरें और भी हैं...