पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मामूली बात को लेकर हुए विवाद में एक छात्र जख्मी

मामूली बात को लेकर हुए विवाद में एक छात्र जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारी स्कूल में छुट्‌टी के बाद घर जा रहे छात्र से मामूली विवाद के बाद सहपाठी साथियों ने मारपीट कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया। जख्मी को परिजनाे ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। उपचाराधीन नौवीं कक्षा के छात्र दलबीर सिंह पुत्र लखबीर सिंह निवासी महताबगढ़ ने बताया कि वह सोमवार बाद दोपहर छुट्‌टी होने पर साइकिल पर घर लाैट रहा था। अचानक उसका साइकिल साथी छात्र से जा टकराया तो उसके सहपाठी 6-7 छात्रों जो गांव तलवंडी महिमा के है ने उसे साइकिल से नीचे गिरा दिया और उसकी पिटाई की। इससे वह जख्मी हो गया।

खबरें और भी हैं...