पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बारिश से मौसम सुहावना, किसानों के चेहरे मुरझाए

बारिश से मौसम सुहावना, किसानों के चेहरे मुरझाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौसम विभाग की ओर से दी गई सूचना के बाद सोमवार सुबह से मौसम का मिजाज बदलने लगा और तेज हवाओं के साथ हलकी बारिश हुई। इससे तापमान में अचानक गिरावट आ गई और खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को और मंडी में पड़ी गेहूं की फसल को देखकर किसानों के चेहरों पर शिकन आ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी एक दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया था जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले कुछ दिनों से तेज धूप के चलते जहां तापमान बढ़ रहा था तो वहीं हवा का दबाव कम हो रहा था। मौसम के बदलने से सुबह करीब पांच बजे से दस बजे तक तेज और ठंडी हवा चलती रही, इसके बाद तेज हवाओं के साथ हलकी बारिश हुई, जिससे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। स्थानीय नई दाना मंडी में पहुंचे किसानों ने बताया कि अप्रैल महीने में खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को काटने का काम शुरू हो जाता है। वह अपनी फसल तो मंडी में ले आए है लेकिन जिन किसानों की अभी भी फसल खेतों में खड़ी है, उन्हें फसल की कटाई करते हुए दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

कपूरथला की नई दाना मंडी में सुबह तेज हवा और हलकी बारिश शुरू होने पर किसान अपनी गेंहू की फसल को समेटते हुए। -भास्कर

आढ़तियों ने दाना मंडी में गेहूं को तिरपालों से ढका

बीते दिनों बढ़ते तापमान से जहां लोग गर्मी महसूस कर रहे थे तो वहीं सोमवार की सुबह हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया, जिससे शहरवासियों को गर्मी से निजात मिली है। वहीं, सोमवार सुबह जैसे ही बारिश शुरू हुई तो मंडियों में गेहूं लेकर पहुंचे किसानों की ओर से खुले आसमान के नीचे पड़ी गेहूं को समेटना शुरू कर दिया। वहीं, आढ़ितयोंं ने गेहूं से भरी बोरियों को बारिश से बचाने के लिए तिरपालों से ढक दिया। हलती बारिश के कारण हालांकि गेहूं को कोई नुकसान होने की सूचना नहीं मिली है।

खबरें और भी हैं...