प्रिटिंग प्रेसों पर भड़काऊ सामग्री छापने पर पाबंदी
कपूरथला | फगवाड़ा में 13 अप्रैल देर रात को हुई हिंसा के बाद डीसी मोहम्मद तैयब ने जिले में सभी प्रिटिंग प्रेसों पर कोई भी ऐसे पोस्टर, फ्लेक्स बोर्ड, होर्डिंग, पम्फलेट आदि सामग्री छापने पर पाबंदी लगाने के आदेश जारी किए हैं। इसमें किसी भी धर्म-जाति या व्यक्ति विशेष संबंधी अभद्र/भड़काऊ शब्दावली या ऐतराजयोग्य शब्द प्रयोग किए गए हो, जिससे समाज में तनाव पैदा हो। यह आदेश 13 जून तक लागू रहेंगे।