पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मजदूर पढ़ न सकें, इसलिए लुटेरे ने गुरमुखी में लिखवाया था बाइक का नंबर, अरेस्ट

मजदूर पढ़ न सकें, इसलिए लुटेरे ने गुरमुखी में लिखवाया था बाइक का नंबर, अरेस्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाना लांबड़ा पुलिस ने 31 साल के लुटेरे गुरिंदर सिंह को गिरफ्तार कर उससे लूटे गए पांच मोबाइल फोन, एक बाइक और 50 ग्राम नशा बरामद किया है। लुटेरा मजदूरों के ही मोबाइल फोन लूटता था। बाइक का नंबर उसने जानबूझकर गुरमुखी में लिखवाया ताकि लूट के शिकार मजदूर उसके बाइक का नंबर नोट न कर सके। पुलिस ने कपूरथला की शेखूपुरा कॉलोनी के रहने वाले गुरिंदर को दो दिन के रिमांड पर लिया है। उस पर पहले से धोखाधड़ी एक और नशे के दो केस दर्ज हैं। एसएचओ पुष्पबाली ने बताया कि नकोदर रोड पर गांव ताजपुर के पास नाकाबंदी के दौरान आरोपी को पकड़ा तो उससे 50 ग्राम नशा मिला। वह नशा खरीद कर अपने घर जा रहा था। पूछताछ में यह बात आई कि वह नशे के साथ-साथ लूट भी करता है और उसकी निशानदेही पर लूटे गए पांच मोबाइल बरामद किए गए।

खबरें और भी हैं...