पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कपूरथला में सिर्फ 2 सरकारी एंबुलेंस, उनकी भी हालत खस्ता फिर भी नहीं भेजी नई गाड़ी

कपूरथला में सिर्फ 2 सरकारी एंबुलेंस, उनकी भी हालत खस्ता फिर भी नहीं भेजी नई गाड़ी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहाली में सोमवार को सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, सेहत मंत्री ब्रह्म महिंदरा और राज्य सभा सांसद अंबिका सोनी ने मोहाली, चमकौर साहिब, नवांशहर और रोपड़ जिलों के लिए आधुनिक 9 एंबुलेंस को झंडी देकर रवाना किया। यह एंबुलेंस सांसद अंबिका सोनी के कोटे से जारी हुईं। एंबुलेंस जारी होने वाले जिलों में कपूरथला जिले का नाम नहीं है हालांकि कपूरथला सिविल अस्पताल के पास 2 सरकारी पुरानी एंबुलेंस हैं। दोनों 2000 मॉडल की है। अब तक 3-3 लाख किलोमीटर का सफर पूरा कर चुकी हैं। एंबुलेंस में आधुनिक ऑक्सीजन, दवाइयं आदि का भी प्रबंध नहीं है। सीटें टूट और फट चुकी हैं। मरीजों को दूसरे अस्पताल पहुंचाने भी मुश्किल आ रही है। बावजूद इसके पंजाब सरकार ने जिले को नई एंबुलेंस न देकर अनदेखा किया है।

एंबुलेंस की खस्ता हालत।

18 साल बाद भी सरकार ने नहीं बदलीं एबुलेंस

कपूरथला सिविल अस्पताल में रोजाना 900 मरीजों की आेपीडी होती है। सिविल अस्पताल के पास 2 एंबुलेंस हैं। दोनों एंबुलेंस पंजाब सरकार ने डीएसएस के तहत साल 2000 में भेजी थी। अब तक दोनों एंबुलेंस 18 साल का सफर पूरा कर चुकी हैं। दोनों एबुलेंसों की हालत खस्ता है। सिटरेचर कई साल पुराना और तरपैल का है। ऑक्सीजन सिलेंडर भी आम ही है। एंबुलेंस में दवाइयां भी कहीं नहीं दिखती। दोनों एंबुलेंस की स्पीड भी इतनी कम रह गई है कि मरीज को जालंधर पहुंचने में कई घंटे लग जाते हैं। एंबुलेंस में एसी तो क्या पंखें तक खराब हो चुके हैं।

नई एंबुलेंस में जरूरी इमरजेंसी दवाइयां उपलब्ध हैं

पंजाब सरकार ने जो दूसरे जिलों को आज 9 नई आधुनिक एंबुलेंस जारी की हैं, उनमें एसी, ऑटो-लोड स्ट्रेचर, पल्स ऑक्सीमीटर, जरूरी इमरजेंसी दवाइयां, ऑक्सीजन सप्लाई, ऐंबू बैग्स, ट्रैंड पैरा मेडिक्स, सक्शन अपरेटस से लैस है। कपूरथला के सिविल सर्जन हरप्रीत सिंह काहलों ने कहा कि दोनों एंबुलेंस 2000 मॉडल की है। हमनें नई एंबुलेंस लेने के लिए सरकार को लिखा हुआ है।

खबरें और भी हैं...