20वें दिन जिला परिषद कर्मचारियोें ने बीडीपीओ दफ्तर के सामने लगाए नारे
पंचायत समिति/जिला परिषद कर्मचारियों का धरना 20वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने बीडीपीओ कार्यालय समक्ष धरना लगाकर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पंचायत अधिकारी सुखजिंदर सिंह और यूनियन के प्रधान हरजीत सिंह ने कहा कि पेंडू विकास व पंचायत विभाग के वित्तीय सचिव की ओर से पंचायती राज संस्थाओं की राज्य स्तरीय यूनियनों से बैठक की। इसमें यूनियनों की कुछ मांगे ही मानने का भरोसा दिया गया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पंचायत समिति/जिला परिषद यूनियनों की ओर से फैसला लिया गया है कि जितनी देर तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। वहीं, सुपरिंटेंडेंट दर्शन कौर ने कहा कि यदि पंजाब सरकार का यहीं रवैया रहा तो कर्मचारी हड़ताल से उठकर सड़कों पर आने के लिए मजबूर हो जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी। इस अवसर पर रविंदरपाल सिंह, मलकीत सिंह, सुखजिंदर सिंह, रविंदर सिंह, सर्बजीत सिंह, हरजीत सिंह, परमजीत कुमार, हरजिंदर कुमार, सवरणदीप, आजाद मसीह, पुरुषोतम लाल, बलदेव सिंह, राम लुभाया, सर्बजीत सिंह, जगरुप सिंह, राम किशोर, दर्शन कौर, महेश कुमार, सुखविंदर कौर आदि समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
कहा-सरकार का यही रवैया रहा तो सड़कों पर उतरकर करेंगे प्रदर्शन
बीडीपीओ दफ्तर के समक्ष प्रदर्शन करते पंचायत समिति व जिला परिषद कर्मचारी।