72 घंटों के अलटीमेटम के बाद कईयों ने खुद ही हटाए कब्जे
शहर में कब्जों को लेकर स्थाई लोक अदालत की चेयरपर्सन मंजू राणा की ओर से दिए गए अादेशों के बाद नगर कौसिल के कार्यकारी अधिकारी ने शहर में मुनादी करवाकर 72 घंटों में कब्जों को खुद ही हटाने की हिदायत दी थी। कौसिल ने कई लोगों को नोटिस भेजकर कब्जे हटाने के लिए सूचित किया। मॉडल टाउन में भी लोगों ने नोटिस मिलने के बाद खुद ही घरों के बाहर पौधों के इर्द-गिर्द लगी लोहे की ग्रिल, रैंप और थड़े तोड़ दिए। मॉडल टाउन वेलफेयर सोसायटी ने नगर कौसिल की ओर से भेजे गए नोटिस का संज्ञान लेते हुए ईओ से मुलाकात कर इस गतिविधि को गलत बताया।
लोक अदालत की चेयरपर्सन की ओर से ईओ कौंसिल कुलभूषण गोयल को 72 घंटे में शहर में किए गए अवैध कब्जों को हटाने के आदेश दिए थे। मॉडल टाउन वेलफेयर सोसासटी के सीनियर वाइस प्रधान जसपाल सिंह चड्ढा ने बताया कि बीते वीरवार को मॉडल टाउन निवासियों को नगर कौसिल की ओर से नोटिस जारी किए गए थे, जिसमें घरों और दुकानों के बाहर बने थड़े, रैंप तोड़ने के लिए कहा गया था। सोमवार को सोसायटी के सदस्यों ने ईओ कुलभूषण गोयल से बैठक की, जिसमें नगर कौसिल की ओर से दिए गए नोटिस के बारे में विचार किया गया।
इस मौके पर पार्षद छज्जा सिंह, वीके सचदेवा, बलविंदर सिंह, केएस पांधी, नरेश भंडारी, राज कुमार, चंद्र र|ा, हरजिंदर सिंह, शीतल सिंह, सुकेश कुमार, गुरदीप सिंह, आरके भनोट, हरजीत सिंह, हरपाल सिंह, कर्मजीत सिंह थिंद, सतपाल आनंद, जसवंत सिंह, बलजिंदर सिंह, दलबीर सिंह, कर्नल मान सिंह आदि समेत कई लोग भी मौजूद थे।
अलटीमेटम के बाद मॉडल टाउन में दुकानों के बाहर तोड़े गए थड़े।
सोसायची सदस्यों ने ईओ से मुलाकात कर कार्रवाई को बताया गलत