पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस ने 8 वाहनों के काटे चालान, स्टूडेंट्स को चेतावनी देकर छोड़ा

पुलिस ने 8 वाहनों के काटे चालान, स्टूडेंट्स को चेतावनी देकर छोड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रैफिक व पीसीआर इंचार्ज सुरजीत सिंह पत्तड़ ने माल रोड और अन्य क्षेत्रों में नाकाबंदी कर ट्रिपलिंग, बिना कागजात, बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस और बिना नंबर प्लेट वाले वाहन चलाने वाले युवकों के चालान काटे। जबकि कुछ लोगों और स्कूली छात्रों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।

उन्होंने कहा कि ट्रैफिक और पीसीआर शहर के स्कूलों के सामने छुट्‌टी होने और स्कूल लगने के समय नाकाबंदी कर ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन करने वाले विद्यार्थियों को जागरूक करेंगे। शहर के माल रोड पर दोपहर को ट्रैफिक और पीसीआर इंचार्ज सुरजीत सिंह पत्तड़ ने नाकाबंदी कर 8 वाहनों के चालान काटे। उन्होंने कहा कि बुलेट मोटरसाइकिल चालकों की ओर से बुलेट मोटरसाइकिल के पटाखें न बजाए जाएं।

खबरें और भी हैं...