पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसडीएम ने 4 खरीद एजेंसियों की फसल के लिए सैंपल

एसडीएम ने 4 खरीद एजेंसियों की फसल के लिए सैंपल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दाना मंडी में मंगलवार को एसडीएम ने मार्केट सचिव और सहायक लेबर कमिश्नर के साथ मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी में आने वाली और मंडी के अंदर पड़ी गेहूं की फसल की नमी को मीटर से चेक किया और मंडी में खरीद करने पहुंची चारों एजेंसियों की खरीद की गई गेहूं की फसल के सैंपल भी लिए। उन्होंने किसानों से कहा कि गेहूं को सुखाकर ही मंडी में लाया जाए। उन्होंने गेहूं खरीद एजेंसी की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले बारदाने की भी चेकिंग की और उनका भार तोलकर देखा गया। एसडीएम ने साथ आए सहायक लेबर कमिश्नर को हिदायत दी कि मंडी में कोई भी बच्चा मजदूरी नहीं कर करेगा। इसके लिए मंडी में समय पर चेकिंग भी की जाएगी। मंगलवार दोपहर मार्केट कमेटी की प्रशासक और एसडीएम डॉ. नयन भुल्लर ने टीम के साथ नई दाना मंडी का निरीक्षण किया। टीम ने चेकिंग के दौरान पाया कि मंडी में नमी वाली गेहूं लाई जा रही है। एसडीएम भुल्लर ने दुकानों और सरकारी खरीद एजेसियों की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले बारदाने की भी उनका भार चेक कर जांच की। उन्होंने विभाग को निर्देश दिए कि मंडी में किसानों के लिए लाइट, पीने वाला पानी, बाथरूम, पार्किंग और साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाए। इस मौके प योगेश तलवाड़, प्रदीप कुमार, मार्केट कमेटी के सचिव अरविंदर सिंह साही, प्रिथीपाल सिंह, हरप्रीत सिंह, सुखचैन सिंह मौजूद थे।

निरीक्षण

कपूरथला दाना मंडी में लिया जायजा, टीम ने चेकिंग में पाया कि मंडी में नमी वाली गेहूं की हो रही है आमद

नई दाना मंडी कपूरथला में एसडीएम डा. नयन भुल्लर चेकिंग करते हुए।

सहायता लेबर कमिश्नर को आदेश-चाइल्ड लेबर नहीं होगी

दाना मंडी कपूरथला में एसडीएम के साथ पहुंचे सहायक लेबर कमिश्नर को िदायत दी कि दाना मंडी में किसी भी छोटे बच्चे को मजदूरी करने से मनाही की जाए। इसके लिए लेबर विभाग की ओर से दाना मंडी में समय-समय पर चेकिंग की जाए और आदेश के उल्लंघन पर कार्रवाई हो।

खबरें और भी हैं...