गांव मुश्कवेद में रंजिशन दंपती पर हमला, गंभीर
गांव मुश्कवेद में रंजिशन गांव के कुछ युवकों ने घर में घुसकर हमला कर दंपती को गंभीर रुप से जख्मी कर दिया। उपचाराधीन सोनी पुत्र निरवैर सिंह और लखविंदर कौर प|ी सोनी ने बताया कि उनके घर कुछ महीने पहले उनकी लड़की आई हुई थी। गांव के कुछ युवकों ने उससे छेड़खानी की। मामला पुलिस तक पहुंच गया। आरोपियों ने पुलिस के सामने माफी मांग ली। मंगलवार को 10-12 युवकों ने उस समय उनके घर में घुसकर हमला कर दिया जब वह घर में अकेले थे। मामले संबंधी पुलिस को सूचित किया गया है।