22 को लगाई जाएगी राष्ट्रीय लोक अदालत
कपूरथला | राष्ट्रीय कानूनी सेवाएं अथारिटी के आदेशों पर जिला व सेशन जज कम चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी आरएस राय की अध्यक्षता में 22 अप्रैल को कपूरथला, फगवाड़ा, सुल्तानपुर लोधी की अदालतों में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाएगी। सीजेएम कम सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी संजीव कुंदी ने जिले के लोगों से अपील की है कि वह राष्ट्रीय लोक अदालत का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं।