पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कैदियों को नई जिंदगी देने के लिए मॉडर्न जेल में खोला ‘ओट क्लीनिक’

कैदियों को नई जिंदगी देने के लिए मॉडर्न जेल में खोला ‘ओट क्लीनिक’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब को नशामुक्त करने के लिए पंजाब सरकार की ओर से शुरू की गई मुहिम के तहत मॉडर्न जेल में ‘ओट क्लीनिक’ खोला गया। इसकी शुरुआत जिला व सेशन जज किशोर कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि जो कैदी नशे के शिकार हैं, उनके लिए यह क्लीनिक नई जिंदगी प्रदान कर अच्छे नागरिक बनने में सहायक होगा।

जेल के सुपरिंटेंडेंट एसपी खन्ना ने कहा कि इस क्लीनिक में नशे का शिकार हुए कैदियों को स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से रोजाना अपनी उपस्थिति में दवाई दी जाएगी। इसके अलावा लगातार काउंसलिंग से उनका मनोबल बढ़ाकर उन्हें नई जिंदगी प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि कैदियों की सोच बदलकर उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनाना ही असल मायने में उनका सुधार करना है और जेल प्रशासन इस मकसद को हासिल करने के लिए दिन-रात काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि नशा एक समाजिक बुराई है, जो अन्य बहुत सी सामाजिक बुराइयों को जन्म देती है। नशे के आदी नशे की लत्त में फंस कर समाज की मुख्य धारा से टूट जाते हैं। साथ ही उनके आत्मविश्वास में भी कमी आ जाती है। उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन की ओर से हवालातियों और कैदी महिलाओं की बेहतरी के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...