पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 955 पेटी शराब: आज गुरदासपुर में कंपनी से ट्रक की आरसी दिखाकर मालिक का पता लगाएगी पुलिस

955 पेटी शराब: आज गुरदासपुर में कंपनी से ट्रक की आरसी दिखाकर मालिक का पता लगाएगी पुलिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ढिलवां पुलिस ने एक सप्ताह पहले जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर गाजी गडाना के पास एक ट्रक में से 955 शराब की पेटियां बरामद कीं। पुलिस अभी तक ट्रक ड्राइवर और शराब मालिक का पता लगाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। पुलिस को ट्रक में शराब होने का तब पता चला जब ट्रक ड्राइवर पुलिस को देखकर संतुलन खो बैठा और ट्रक पुल से जा टकराया। इससे ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। जब पुलिस ने ट्रक की चेकिंग की तो उसमें से 955 पेटी शराब बरामद हुईं। तब तक ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो चुका था। पुलिस ने ट्रक से मिली आरसी और वाहन ऐप पर दिखा रहे नाम और पते पर संसारपुर जालंधर कैंट में छापामारी भी की लेकिन पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ट्रक की चेसी और इंजन नंबर के अलावा ट्रक में मिली मोबाइल सिम की कॉल डिटेल निकालकर ट्रक मालिक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस को पता चला है कि उक्त ट्रक की आरसी बनाने के लिए गुरदासपुर से अप्लाई किया गया थी। पुलिस सोमवार को गुरदासपुर में जाकर कंपनी से ट्रक की आरसी दिखाकर सही ट्रक मालिक का पता लगाएगी। वहीं आरसी अप्लाई करने के दौरान दिए गए दस्तावेजों को भी चेक करेगी।

आरसी और वाहन ऐप पर दिख रहे नाम और पते पर पुलिस ने की थी छापेमारी, कोई सुराग नहीं मिला

जांच अधिकारी एएसआई गुरजसवंत सिंह ने कहा कि वह ट्रक ड्राइवर और शराब मालिक का पता लगाने में लगे हुए हैं। उन्होंने आरसी और वाहन ऐप पर दिखा रहे नाम और पते पर छापामारी भी की लेकिन वहां पर कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने ट्रक की चेसी और इंजन नंबर के अलावा ट्रक में मिले मोबाइल सिम की कॉल डिटेल निकाल कर ट्रक मालिक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। वहीं पुलिस को यह भी पता चला है कि उक्त ट्रक की आरसी बनाने के लिए गुरदासपुर से अप्लाई की गई थी।

बड़ी खेप को लाने में किसी दिग्गज का हो सकता है हाथ| 955 पेटी शराब लेकर ट्रक हरियाणा से ढिलवां तक पहुंच गया। न तो पंजाब बॉर्डर पर उसे किसी ने रोकने की कोशिश की और न ही पंजाब के किसी जिले की पुलिस उन तक पहुंच पाई। ढिलवां के पास नेशनल हाईवे में टकराने से ट्रक पलट गया, इसके बाद ही पुलिस को इसका पता चला। पुलिस को संदेह है कि इतनी बड़ी खेप को लाने में किसी दिग्गज का भी हाथ हो सकता है।

खबरें और भी हैं...