पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 3 मामलों में 220 नशीली गोलियों समेत लाटियांवाल के तीन व्यक्ति गिरफ्तार

3 मामलों में 220 नशीली गोलियों समेत लाटियांवाल के तीन व्यक्ति गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने विभिन्न जगहों पर गश्त के दौरान 3 लोगों को 220 नशीली गोलियों समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, तीनों आरोपी एक ही गांव लाटियांवाल से संबंधित हैं। एएसआई गुरदीप सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ डडविंडी, मोठांवाल और लाटियांवाल की तरफ गश्त पर जा रहे थे। जब पुलिस पार्टी टी प्वाइंट कच्चा रास्ता गांव सैचा मोठांवाल के पास पहुंची तो सामने से गांव लाटियांवाल की ओर से एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने तुरंत अपनी जेब से एक मोमी लिफाफा निकालकर फेंक दिया और भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसका पीछा कर उसे काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम साबी निवासी गांव लाटियावाल बताया। जब उसके द्वारा फेंके गए मोमी लिफाफे की जांच की गई तो उसमें से 60 नशीली गोलियां बरामद हुईं।

इसी तरह एएसआई लखबीर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान गांव भौर के पास पैदल आ रहे युवक नरिंदर सिंह उर्फ निंदर निवासी गांव लाटियांवाल को संदेह के आधार पर रोक कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 100 नशीली गोलियां बरामद हुईं। वहीं एएसआई हरजीत सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गांव नानो मल्लियां के पास पैदल आ रहे एक युवक को संदेह होने पर रोककर पूछताछ की तो उसने अपना नाम कुलदीप सिंह उर्फ सोनू निवासी गांव लाटियांवाल बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 60 नशीली गोलियां बरामद कीं।

खबरें और भी हैं...