चार्ट मेकिंग मुकाबले से स्टूडेंट्स ने बताया बैसाखी पर्व का महत्व
जेके पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों में चार्ट मेकिंग मुकाबले करवाए गए। इस दौरान विद्यार्थियों ने बैसाखी के महत्व को पेश करते हुए सुंदर चार्ट बनाए।
कक्षा नौवीं के तनवीर, आठवीं कक्षा की हर्षिता, ग्यारहवीं कक्षा की पलक शर्मा और सातवीं कक्षा की बार्बी को सुंदर चार्ट बनाने पर स्कूल निदेशक प्रदीप कुमार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। निदेशक प्रदीप कुमार ने कहा कि त्योहार और मेले किसी भी राष्ट्र की सभ्यता और संस्कृति का दर्पण होते हैं। त्योहार मानव जीवन में खुशियां लाते हैं। इन्हें बडे प्यार, श्रद्धा व उल्लास से मनाना चाहिए। कक्षा आठवीं की छात्रा हर्षिता ने विद्यार्थियों को बैसाखी के पर्व के बारे में बताया। प्रिंसिपल एसपी कालियां ने विद्यार्थियों को इस त्योहार के एतिहासिक महत्व के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर स्कूल निर्देशिका रितु शर्मा, मैनेजिंग कमेटी के सदस्य अनुपम शर्मा, वीना मेहता आदि समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
सुंदर चार्ट बनाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
विजेता छात्रा को सम्मानित करते स्कूल निदेशक प्रदीप कुमार।
खालसा सिरजना दिवस पर स्टेट गुरुद्वारा साहिब में गुरमति समागम
कपूरथला| खालसा सिरजना दिवस को समर्पित स्टेट गुरुद्वारा साहिब में महान गुरमति समागम शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से जत्थेदार जरनैल सिंह डोगरांवाल, धार्मिक जत्थेबंदियों के सहयोग से मनाया गया। श्री अखंड साहिब के भाेग उपरांत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के हुकमनामा साहिब जी और कथा विचार ज्ञानी जसविंदर सिंह हैड ग्रंथी ने संबोधित किया। ज्ञानी गुरसेवक सिंह ग्रंथ ने भी गुरमति विचार पेश किए। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने आज के दिन खंडे बाटे का अमृत छक कर खालसा पंथ की सिरजना की, इस विषय पर प्रचारक ज्ञानी हरजीत सिंह ने रोशनी डाली। गुरबाणी कीर्तन से भाई हरजोत सिंह, भाई सुखदेव सिंह स्त्री सत्संग सभा, गुरुद्वारा निष्काम कीर्तन सभा ने संगत को निहाल किया। समागम में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य जरनैल सिंह डोगरावाल, सुरिंदर सिंह, हरभजन सिंह, मनमोहन सिंह, गुरप्रीत सिंह सोना, अमनप्रीत सिंह, भूपिंदर सिंह, ज्ञानी मोहन सिंह, जसबीर सिंह, हरमीत सिंह भाटिया, लखविंदर सिंह लक्की, सुरजीत सिंह विक्की, सुखविंदर मोहन सिंह, गुरप्रीत सिंह बंटी वालिया, जत्थे. सुखपाल सिंह भाटिया, गगनदीप सिंह, बोहड़ सिंह, भजन सिंह आदि मौजूद थे।
गुरुद्वारा साहिब भूपाल जठेरे में मनाया बैसाखी का पर्व
कपूरथला| खालसा पंथ के साजना दिवस को समर्पित बैसाखी का पर्व गुरुद्वारा साहिब भूपाल जठेरे पीर चाैधरी रोड में नगर निवासी व भूपाल गोत्र की संगत ने श्रद्धापूर्वक मनाया। समागम की शुरुआत में श्री अखंड पाठ साहिब जी के भाेग उपरांत रागी जत्थों ने संगत को गुरबाणी इतिहास और बैसाखी के महत्व से जागरुक करवाया। नेताओं और प्रबंधक कमेटी के सदस्य मनोहर सिंह, सुरजीत सिंह सोहन और तरविंदर मोहन सिंह भाटिया ने कहा कि खालसे की सिरजना श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का एक महान कार्य था। सचिव की भूमिका निभाते सुखविंदर मोहन सिंह और मास्टर सुखजिंदर निझर ने संगत को बधाई दी। प्रबंधकीय कमेटी की ओर से सहयोगी व्यक्तियों और सेवादारों को सिरोपा देकर सम्मानित किया। मौके पर मनोहर सिंह, सुखजिंदर सिंह, हरभजन सिंह, प्रदीप कुमार, तरविंदर मोहन सिंह, सरदूल सिंह, साधू सिंह, जसकरण सिंह, आशू, जसवीर सिंह, सुखजीत सिंह, सुखविंदर मोहन सिंह, पाल सिंह बल, गुरवीर सिंह, गुरकमल सिंह, रवि, सतनाम सिंह, जाेगिंदर सिंह, तेजपाल सिंह वालिया, भजन सिंह आदि मौजूद थे।
प्रबंधकीय कमेटी के सदस्य सहयोगी व्यक्तियों को सिरोपा देकर सम्मानित करते हुए।