कार और स्कूटी में टक्कर, पति की मौत, पत्नी गंभीर
होशियारपुर/कपूरथला|होशियारपुर-चिंतपूर्णी रोड पर नलोइयां चौक के पास बुधवार को 11 बजे के करीब कार और स्कूटी में टक्कर होने से स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसकी प|ी गंभीर जख्मी हो गई। मृतक व्यक्ति व उसकी जख्मी प|ी को सिविल अस्पताल होशियारपुर लाया गया। महिला को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में रेफर कर दिया है।
एएसआई सेवा सिंह ने बताया कि हादसे में स्कूटी सवार कश्मीर सिंह , उसकी प|ी ममता और बेटा हरमीत सिंह निवासी कालरु मसीता जिला कपूरथला गंभीर घायल हो गए। जख्मियों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल होशियारपुर लाया गया जहां कश्मीर सिंह की मौत हो गई जबकि उसकी प|ी ममता को इलाज के लिए लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।