7 ओवरलोड वाहन इंपाउंड 47 वाहन के काटे चालान
पीसीआर व ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह पत्तड़ की अगुवाई में ट्रैफिक व पीसीआर पुलिस ने बुधवार को शहर के विभिन्न जगहों पर नाकाबंदी कर 7 ओवरलोडेड वाहनों को इंपाउंड किए और 47 वाहन के चालान काटे। उल्लेखनीय है कि शहर के बीच ओवरलोडेड वाहनों के गुजरने पर पूर्ण तौर से पाबंदी लगा रखी है। इसलिए भारी वाहनों के गुजरने के लिए रास्ता डायवर्ट किया हुआ है। बावजूद इसके बहुत से भारी वाहन इन्हीं रास्तों से गुजरते हैं। ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह पत्तड़ ने बताया कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।