- Hindi News
- National
- महिला ने सड़क पर लेटकर आत्महत्या का किया प्रयास, लोगों ने बचा पुलिस को सौंपा
महिला ने सड़क पर लेटकर आत्महत्या का किया प्रयास, लोगों ने बचा पुलिस को सौंपा
डीसी चौक पर बुधवार सुबह एक महिला ने सड़क पर लेटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। समय रहते लोगों ने उसे बचा लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। उक्त महिला चिल्ला-चिल्ला कर कह रही थी कि उसका कोई घर नहीं है और न ही उसका कोई है उसे तो बस मरना है।
महिला बार-बार वाहन के नीचे आने की कोशिश करती रही। बाद में मौके पर पहुंचे पति जगजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी प|ी का नाम हरदीप कौर है और वह अजीत नगर में रहता है। उसने बताया कि उसकी प|ी डिप्रेशन की मरीज है उसकी दवा चल रही है। पुलिस केस की जांच कर रही है।
पति बोला- मानसिक स्थिति ठीक नहीं है