- Hindi News
- National
- रिवॉल्वर के बल पर बाबा करता रहा रेप, वीडियो भी बनाया विरोध पर वायरल करने और जान से मारने की देता था धमकी
रिवॉल्वर के बल पर बाबा करता रहा रेप, वीडियो भी बनाया विरोध पर वायरल करने और जान से मारने की देता था धमकी
भास्कर संवाददाता | कपूरथला।
कठुआ और उन्नाव में रेप की खबर से देश इस समय हिला हुआ है, वहीं कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में भी गैबी शक्ति से इलाज के नाम पर एक महिला से 13 साल तक बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी कोई साधारण व्यक्ति नहीं बल्कि विधायक नवतेज सिंह चीमा का रिश्तेदार और कांग्रेसी पार्षद प्रितपाल सिंह चीमा (55) है, जो इलाके में पाली बाबा के नाम से मशहूर है। पार्षद के खिलाफ सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता के अनुसार वह आरोपी बाबा के पास इलाज के लिए आती थी, लेकिन बाबा उसके सिर पर बंदूक रख बलात्कार करने लगा, और यह सिलसिला 13 सालों तक चला। पीड़िता ने कहा विरोध करने पर वह उसे और उसके परिजनों को जान से मारने और रेप का वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी देता था। आरोपी तीन साल पहले शिअद की ओर से पार्षद था। छह महीने पहले ही उसने कांग्रेस का दामन पकड़ा है। दूसरी तरफ, केस दर्ज होने के बाद आरोपी बाबा फरार है। 10 वर्षीय अमेरिका का मल्टीपल एंट्री वीजा होने के कारण आरोपी का विदेश भागने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस दावा कर रही है कि आरोपी जल्द उनके गिरफ्त में होगा। उधर, कांग्रेस विधायक नवतेज सिंह चीमा ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। दोषी चाहे उनका रिश्तेदार क्यों न हो वह उसका पक्ष नहीं लेगें। जांच के बाद दोषी को कड़ी सजा जरूर मिलेगी।
कांग्रेसी पार्षद प्रितपाल सिंह उर्फ पाली बाबा के खिलाफ मामला दर्ज, विधायक नवतेज सिंह चीमा का रिश्तेदार, अमेरिका का मल्टीपल एंट्री वीजा होने के कारण विदेश भागने की आशंका, पूरी घटना पीड़िता की जुबानी...
अन्य महिलाओं का भी किया शोषण, जो विरोध करती उसके परिवार को फंसाने की देता था धमकी
पी ड़िता ने कहा कि वह बीमार रहती थी। जब वह पाली बाबा के पास पहुंची तो उसने कहा कि उस पर किसी छाया का वास है। इसलिए उसे पांच चौकी बाबा वड़भाग सिंह के डेरे पर भरनी होगी। बाद में हर सोमवार उनके घर आना होगा। इस दौरान बाबा ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब पीड़िता ने इसकी शिकायत बाबा की प|ी अमरजीत कौर से की तो पहले उसने मदद की बात कही, लेकिन जब बाबा उसे कमरे में बुलाता था तो अमरजीत कौर बाहर से दरवाजा बंद लेती थी। बाबा के गुप्तचर रेप की घटना का वीडियो बनाते। यह सिलसिला 13 साल तक चला। बाबा धमकी देता कि यह बात अगर उसने परिवार को बताई तो वह उसके परिवार को जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देता। यदि उसने किसी और से शादी की तो वह उसे वहां से उठा लाएगा। पीडि़ता ने बताया कि बाबा के पास कई तरह के बंदूक व हथियार भी हैं। वहीं,
पीड़िता के भाई ने कहा कि उसकी पांच बहनें हैं। पीड़िता उसकी सबसे छोटी बहन (36) है। 13 साल पहले जब वह 22 साल की थी अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। उस समय वह विदेश में था। माता-पिता ने बहन का काफी इलाज करवाया, लेकिन सुधार नहीं हुआ। किसी ने उन्हें सुल्तानपुर लोधी में प्रितपाल सिंह चीमा उर्फ बाबा पाली बाबा के गैबी शक्ति के बारे में बताया। माता-पिता बहन को बाबा के पास ले गए। बाबा ने कहा कि इसे पांच बार पूर्णिमा के दिन डेरा बाबा वड़भाग सिंह जाना पड़ेगा। बाद में उसके यहां हर सोमवार को बाबा वड़भाग सिंह की लगने वाली चौकी में आना होगा। माता-पिता उसकी बातों में आ गए और निरंतर चौकी भरने के लिए बाबा के घर माथा टेकने जाने लगे। भाई ने कहा कि उसकी बहन 13 साल से हर सोमवार को बाबा पाली के घर माथा टेकने जाती रही। इस दौरान उसकी बहन बाबा की शिकार होती रही।
पहले शिअद में था, 6 महीने पहले कांग्रेस में हुआ शामिल
आरोपी प्रितपाल सिंह चीमा सुल्तानपुर लोधी का तीन साल से पार्षद है। पहले वह अकाली दल का समर्थक था। 10 सितंबर 2017 में तीन विधायकों की अगुआई में शिअद छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया। उसके तीन बच्चे है। दो की शादी हो चुकी है। एक लड़की की शादी होने वाली है।
सत्कार कमेटी के धरने के बाद दर्ज हुआ मामला
पार्षद प्रितपाल सिंह कांग्रेस विधायक नवतेज सिंह चीमा के ताया का बेटा है। पुलिस को पीड़ित परिवार ने 16 अप्रैल को सुबह शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही थी। इसी को देखते हुए सत्कार कमेटी ने थाना के बाहर धरना दिया। उनकी मांग थी कि पुलिस बाबा के खिलाफ कार्रवाई करे।