पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ज्योति चौक में हेड कांस्टेबल ने गाड़ी को बनाया मयखाना, लोगों ने पकड़ा, हंगामा

ज्योति चौक में हेड कांस्टेबल ने गाड़ी को बनाया मयखाना, लोगों ने पकड़ा, हंगामा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुल्तानपुर लोधी से ऑफिशियल वर्क पर आधिकारिक काम पर जालंधर आए सुलतानपुर लोधी के पुलिस मुलाजिम बुध‌वार देर शाम रेड क्रास मार्केट के बाहर पुलिस गाड़ी में सरेआम शराब पीते पकड़े जाने के बाद आम लोगों से उलझ पड़े। सुलतानपुर लोधी थाने के एसएचओ सर्बजीत सिंह गनमैन सहित 7 मुलजिमों के साथ आफिशियल वर्क पर जालंधर पहुंचे थे। एसएचओ सर्बजीत शाम के समय रेड क्रास मार्केट में शापिंग करने गए तो उनके पीछे पुलिस गाड़ी में ही जिसका नंबर पीबी 09 क्यू 2819 में सुलतानपुर लोधी थाने के हैड कांस्टेबल वरिंदरजीत सिंह सरे आम पैग बना रहे थे। इस दौरान अन्य 5 पुलिस मुलाजिम जो गाड़ी में मौजूद थे उनमें एक महिला मुलाजिम भी थी। लेकिन हेड कांस्टेबल वरिंदरजीत एक के बाद एक पैग बना कर अपना लुत्फ ले रहा था कि जब उसकी मीडिया कर्मियों पर नजर पड़ी कि उसका यह सारा कारनामा कैमरे में कैद हो गया है तो वह आग बबूला हो कर गाली गलोच पर उतर आया। इस बीच सुल्तानपुर लोधी थाना एसएचओ अपनी शापिंग कर गाड़ी के पास पहुंचे तो उन्होंने हैड कांस्टेबल की इस गलती के लिए मीडिया से माफी मांगनी चाही लेकिन हैड कांस्टेबल अपनी गलती मानने के लिए तैयार ही नही था। मामले की जानकारी एसीपी सतिंदर कुमार चड्‌ढा को मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचे जिसके बाद एसएसपी कपूरथला से बात कर शराब पी रहे हैड कांस्टेबल को सस्पैंड करने का आश्वासन देकर मामले को शांत करने की कोशिश की गई।

खबरें और भी हैं...