पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुखजीत आश्रम के बाहर कौंसिल ने 23 दिन के बाद उठवाया मलबा, पौधे लगाए जाएंगे

सुखजीत आश्रम के बाहर कौंसिल ने 23 दिन के बाद उठवाया मलबा, पौधे लगाए जाएंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोक अदालत की सख्ती के बाद नगर कौंसिल ने 27 मार्च को रेलवे रोड स्थित सुखजीत आश्रम के बाहर 35 साल से बनी 45 अवैध झुग्गियों को गिरा दिया था। 200 परिवार बेघर हो गए थे। कई ने रोष के चलते अपने घर का सामान तक नहीं उठाया और उसमें आग लगा दी थी। मलबा वहीं पड़ा हुआ था। हर दिन रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले लोगों को इससे काफी परेशानी होती थी। लोगों ने कई बार इसकी शिकायत ऐप के द्वारा की और आखिरकार आखिरकार 23 दिन बाद नगर कौंसिल ने मलबा हटवा आश्रम के बाहर नुहार बदल दी है। अब नगर कौंसिल वहां पर पौधे लगाने की तैयारी कर रहा है। आश्रम में 30 के करीब बच्चे हैं, प्रशासन का दावा है कि आश्रम के बाहर पौधे लगने से हरियाली रहेगी। साफ-सफाई के कारण बीमारी फैलने का डर भी नहीं रहेगा। 2016 में सुखजीत आश्रम में किसी ने भोजन दान दिया था। खराब खाना खाने से दो बच्चों की मौत और कई बच्चे बीमार हो गए थे। यह सब देखते हुए तत्कालीन डीसी जसकिरण सिंह ने आश्रम के बाहर बनी झुग्गियां को हटाने के आदेश दिए थे। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 2017 में आश्रम के बच्चे फिर से बीमार हो गए। उस समय डीसी गुरलवलीन सिंह ने भी झुग्गियां हटाने के आदेश दिए। मगर फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। 2018 में लोक अदालत की सख्ती के चलते नगर कौंसिल ने 27 मार्च को सुबह 6 बजे ही 45 झुग्गियों पर जेसीबी चला दी थी। नगर कौंसिल के ईओ कुलभूषण गोयल ने कहा कि मलबा हटवा दिया गया है। अब सफाई कर यहां पर जल्द पौधे लगा दिए जाएंगे।

रेलवे रोड पर सुखजीत आश्रम के बाहर नगर कौंसिल ने सफाई करवाई।

खबरें और भी हैं...