ट्रैक्टर-ट्राली और कार में टक्कर के बाद मारपीट, मां-बेटा जख्मी
कपूरथला| गांव खानगां गोरे के समीप कार व ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर हो गई। विवाद के बाद ट्रैक्टर चालक ने कार सवार मां-बेटी पर परिजनों सहित मिल कर हमला कर दिया। जिस कारण दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन 26 वर्षीय गुरजंट सिंह ने बताया कि वह कार से मां हरविंदर कौर (55) के साथ घर जा रहा था। रास्ते में दूसरी दिशा से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली को उसने साइड दिया , लेकिन ट्रैक्टर-चालक ने कार में टक्कर मार दी। उसकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। उसने ट्रैक्टर चालक से कार में टक्कर मारने का कारण पूछा तो उसने अपने दोनों भाईयों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। गांव निवासियों ने उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है तथा मामले के संबंध में पुलिस को सूचित किया है।