सभी समुदाय के लोग मुहिम का बनें हिस्सा : एडीसी
भारत सरकार से निरीक्षण करने आए नोडल अधिकारी डिप्टी सेक्रेटरी मिनिस्ट्री अॉफ ह्यूमन रिसोर्स नई दिल्ली रीतू अग्रवाल व अंडर सेक्रेटरी मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस नई दिल्ली जतिंदर कुमार मेहन ने बैठक में उपस्थित हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को ग्राम स्वराज अभियान तहत 14 अप्रैल से 5 मई तक जिले में की जा रही गतिविधियों बारे जानकारी दी।
इसके अलावा अधिकारियों से उनके विभाग संबंधी विभिन्न कंपोनेंट बारे डाटा एकत्र किया। विभाग के अधिकारियों द्वारा भारत सरकार की ओर से चलाई जा रही स्कीमों जैसे कि उजाला योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, सहज बिजली हर घर योजना सौभाग्य, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, मिशन इंद्रधनुष, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) आदि विभिन्न स्कीमों अधीन योग्य लाभपात्रियों को ग्राउंड लेवल पर दिए जा रहे लाभ बारे जानकारी दी गई। वहीं ग्राम स्वराज अभियान तहत मुहिम अधीन यादगारी दिनों को दी गई समय सूचि अनुसार मनाने संबंधी तैयार किया गया ग्रामीण बार तिथि बार प्लान बैठक में पेश किया गया। एडीसी (विकास) अवतार सिंह भुल्लर ने बताया कि इस मुहिम का उद्देश्य सामाजिक सदभावना को उत्साहित करना, चल रहे प्रोग्रामों पर सुझाव लेना, नई पहल कदमी में पात्रता बढ़ाने, किसानों की आमदनी दुगनी करना, रोजी रोटी के अवसर बढ़ाना, स्वच्छता अभियान पर दोबारा जोर देना व पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करना है। उन्होंने समूह विभागों के अधिकारियों को हिदायत की है कि यह यकीनी बनाया जाए कि इस मुहिम तहत समय सू चि अनुसार मनाने के लिए तैयारियां की जाए और हर संभव प्रय| किए जाए कि समुदाय के सभी लोग इस मुहिम में हिस्सा लें और कोई भी जरुरतमंद व्यक्ति इन स्कीमों के लाभ से वंचित न रह जाए।
इस अवसर पर गुरदर्शन लाल कुंडल, साहिल ओबराय, जसबीर सिंह, प्रीत कमल सूद, कर्मजीत सिंह्र के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
ग्राम स्वराज अभियान मुहिम तहत भारत सरकार से निरीक्षण करने आए अधिकारियों की लाईन विभागों से बैठक
एडीसी (विकास) अवतार सिंह भुल्लर व दिल्ली से आई निरीक्षण टीम