आरसीएफ ने बाबा साहिब का जन्मदिवस मनाया
आल इंडिया एससी/एसटी रेलवे कर्मचारी एसोसिएशन रेल कोच फैक्ट री कपूरथला की ओर से युग पुरुष एवं भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहिब डॉ. बीआर अंबेडकर जी के 127वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में रेल कोच फैक्टरी के वारिस शाह हाल में विशाल समागम मनाया गया। समागम की प्रधानगी पंजाब के चुनाव कमिश्नर करुणा राजू आईएएस, भगत महासभा के राष्ट्रीय प्रधान प्रो. राज कुमार, एससी/एसटी के जोनल प्रधान जीत सिंह एवं एडीशनल डिप्टी कमिश्नर जसवीर सिंह आदि ने सांझे तौर पर की।
मंच संचलन की कारवाही जोनल सचिव आरसी मीना एवं वर्किंग प्रधान रणजीत सिंह ने की। समागम की शुरुआत बोध धर्म के त्रीश्रन और पंचशील से की गई। प्रधानगी मंडल की ओर से बाबा साहिब जी की तस्वीर को श्रदासुमन अर्पित करने उपरांत करुणा राजू जी ने जन्मदिवस की बधाई देते हुए कहा कि वह आईएएस से पहले एक अंबेडकरी हैं क्योंकि अगर मैं आईएएस बना हूं तो डॉ. बाबा साहिब बीआर अंबेडकर की बदौलत बना हूं। समागम को संबोधित करते प्रो. राज कुमार भगत ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर की विचारधारा के प्रचार प्रसार के लिए एक प्लेटफार्म पर जुड़ना होगा। देश सांप्रदायिक दौर से गुजर रहा है और सांप्रदायिक ताकतें देश को टोटे-टोटे करने में लगी हुई हैैं जोकि देश के हित में नहीं है।
एससी/एसटी एक्ट को भी माननीय सुप्रीम कोर्ट ने कमजोर करके दलित समाज के खिलाफ साजिश की गई है। एसोसिएशन की ओर से समागम में सहयोग करने वालों के अलावा मुख्य मेहमान और विशेष मेहमानों को भारतीय संविधान देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय लेखक श्री बीआर सांपला की पुस्तक ‘मेरी धम्मे यात्रा’ को मुख्य मेहमान करूणा राजू जी ने जारी किया। इस मौके पर सीनियर वाइस प्रधान विजय कुमार, क्रिशन लाल जस्सल, संधूरा सिंह, देस राज, एस. के. सोये, ओ. पी मीना, जगजीवन राम, केएस खोखर, आजाद सिंह, मुकेश मीना, मेजर सिंह, संतोख राम जनागल तथा निर्मल सिंह आदि ने भूमिका निभाई।
अंतरराष्ट्रीय लेखक श्री बीआर सांपला की पुस्तक ‘ मेरी धम्म यात्रा ’ को रिलीज करते और (दाएं) समागम में शामिल लोग।