- Hindi News
- National
- कठुआ रेप मामले में धार्मिक व सामाजिक जत्थेबंदियों ने शांतिपूर्ण रोष मार्च निकाला
कठुआ रेप मामले में धार्मिक व सामाजिक जत्थेबंदियों ने शांतिपूर्ण रोष मार्च निकाला
जम्मू के क्षेत्र कठुआ में आठ साल की लड़की के साथ रेप करने के बाद उसे मौत के घाट उतार देना तथा फगवाड़ा में शिव सैनिकों द्वारा दलितों पर गोलियां चलाने की घटना को लेकर शहर की धार्मिक व सामाजिक जत्थेबंदियों में रोष पाया जा रहा है। इसके फलस्वरुप बुधवार को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए शहर में शांतिपूर्वक रोष मार्च निकाला।
इसके बाद जत्थेबंदियों ने राष्ट्रपति के नाम एक मांग पत्र एडीसी (जनरल) राहुल चाबा को सौंपा। बुधवार को स्टेट गुरुद्वारा साहिब में शहर की धार्मिक व सामाजिक जत्थेबंदियों द्वारा कठुआ में मुस्लिम भाईचारे की आठ साल की बच्ची के साथ रेप कर उसे मौत के घाट उतार देने के बाद बच्ची को इंसाफ न मिलने के रोष जताया गया। उनकी मांग थी कि देश में ऐसा कानून बनाया जाए कि जो भी कोई व्यक्ति छोटी बच्चियों या महिलाओं से रेप करने जैसी हरकत करता है उसे फांसी की सजा होनी चाहिए। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम एक मांग पत्र भी सौंपा जिसमें फगवाड़ा में दलित भाईचारे पर शिवसेना नेताओं द्वारा नाजायज फायरिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा गया।
इस मौके पर गुरप्रीत सिंह बंटी, सुखजिंदर सिंह बब्बर, गुरप्रीत सिंह सोना, चरणजीत हंस, पंजाब सिंह नाहर, रोशन लाल सभ्रवाल, बिशप एमएस थापर, बलबिंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह, परमजीत सिंह, जगदीप सिंह जग्गा, सुखराज सिंह, मनमोहन सिंह, नरिंदर सिंह, मनी, विजय, मदन लाल व अन्य सामाजिक व धार्मिक जत्थेबंदियों के नेता मौजूद थे।
शहर में रोष मार्च निकालते शहर की धार्मिक व सामाजिक जत्थेबंदियांऔर मांगपत्र सौंपते हुए।