पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंगहीन लोगों को बनावटी अंग देने के लिए विशेष कैंप लगाया

अंगहीन लोगों को बनावटी अंग देने के लिए विशेष कैंप लगाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोगों की मुश्किलें सुनते संजीव कुंदी व अन्य।

भास्कर संवाददाता| कपूरथला

सामाजिक सुरक्षा व स्त्री बाल विकास विभाग पंजाब के डायरेक्टर कविता सिंह के आदेशानुसार भारत सरकार के सामाजिक न्याय व सशक्तिकरण मंत्रालय के जरिए दिव्यांग की सहूलत के लिए भारत सरकार की अडिप स्कीम अधीन दिव्यांगजनों को सहायता व उपचरण मुहैया करवाए जाने के लिए बुधवार को भारत सरकार के अदारे अलिमको की ओर से कपूरथला में विशेष कैंप लगाया गया। जिसका शुभारंभ एडीसी जनरल राहुल चाबा ने किया। कैंप के दौरान चीफ ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट संजीव कुंदी ने दिव्यांग लोगों के कानूनी हकों बारे जानकारी प्रदान की और दिव्यांग लोगों की जानकारी के लिए रैडक्रास भवन की इमारत में सूचना बोर्ड की स्थापना भी की गई। उन्होंने सरकार के इस प्रय| की सराहना की। उन्होंने बताया कि अंगहीन लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता लेने का पूरा हक है। जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी रविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अडिप स्कीम अधीन कैंप के पहले पड़ाव दौरान बुजुर्ग लोगों को सुनने वाली मशीनों के अलावा अपंग लोगों की सहायता के लिए बनावटी अंग व उनकी सहायता के लिए विशेष उपकरण जैसे की वाकर, व्हील चेयर, बैसाखियां आदि देने के लिए योग्य लोगों की असेसमेंट करते हुए उनकी शिनाख्त की गई है। इन लोगों को जल्द ही उपकरण मुहैया करवा दिए जाएंगे। उन्होंने विभाग की स्कीमों बारे विशेष जानकारी दी और अंगहीनों के हकों के लिए बने एक्ट व नियमों बारे बताया। कैंप के दौरान अंगहीन लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। जिस दौरान उनकी मुश्किलें भी सुनी गई। इस अवसर पर रेडक्रास सोसायटी के सचिव आरसी बिरहा, बाल विकास प्रोजेक्ट अधिकारी स्नेह लत्ता व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...