आज के विद्यार्थी देश का भविष्य : लासानी
शिक्षामंत्री पंजाब अरुण चौधरी व सचिव किशन कुमार के प्रय|ों से पंजाब भर में गणित विषय का स्तर ऊंचा उठाने के लिए राज्य भर में गणित पढ़ा रहे अध्यापकों की ट्रेनिंगें करवाई जा रही है। जिला कपूरथला के जिला शिक्षा व सिखलाई संस्था शेखूपुर कपूरथला के प्रिंसिपल गुरभजन सिंह लासानी की अगुवाई व जिला कोआर्डीनेटर गणित अश्वनी कुमार मैणी की देखरेख में डाईट कपूरथला में दो दिवसीय ट्रेनिंग का दूसरा फेज शुरू करवाया गया।
लासानी ने डाईट शेखूपुर में चल रहे दूसरे फेज के दो दिवसीय अध्यापक ट्रेनिंग का शुभांरभ करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी कल के देश का भविष्य है। गणित विषय एक्टीविटीज आधारित पढ़ाने से विद्यार्थियों में विषय प्रति ज्ञान में बढ़ोतरी होती है। कोआर्डीनेटर अश्वनी कुमार मैणी ने अध्यापकों को कहा कि इस तरह के टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम दौरान हम सभी को बहुत कुछ सीखने के लिए मिलता है। इस ट्रेनिंग में बतौर रिसोर्स पर्सन अरुण शर्मा (डीएम), सुरिंदर कुमार, गोपाल किशन, मोनिका बत्तरा, हरमिंदर सिंह व कुलविंदर सिंह बाखूबी ड्यूटी निभा रहे हैं। इस अवसर पर जसबीर कौर, सीमा अरोड़ा, निर्मल सिंह, सतनाम सिंह, परमजीत सिंह, अनुराधा पाल, हरलीन कौर, जसवंत सिंह, नीलम वर्मा, गुरविंदर कौर, सोमदत्त, सुखविंदर कौर, मनिंदर कौर, रीमा, दविंदर कौर, मनीषा, पूजा कौंडल, संजना बेरी, विशाल भल्ला, मनी पाठक, चंचल धीर, रजनी, संतोष कौर, प्रवीन रानी, पूनम रानी, निशा भगत ने भाग लिया।
गणित विषय की ट्रेनिंग में भाग ले रहे अध्यापक।