2.25 लाख बच्चों का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित : एडीसी
पंजाब सरकार की ओर से आम जनता को जो स्वास्थ्य सहूलतें मुहैया करवाई गई हैं। उनका लाभ उन्हें मिलना चाहिए। यह बात एडीसी जनरल राहुल चाबा ने जिला स्वास्थ्य सोसायटी की मासिक बैठक को संबोधित करते हुए कही। इस मौके एडीसी (विकास) अवतार सिंह भुल्लर ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाई जा रही मीजल्स रुबेला मुहिम के संबंध में आए हुए विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि वह इस मुहिम को सफल करने में अपना सहयोग करें। इससे पहले जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. कुलजीत सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियों बारे जानकारी दी। जिला टीकाकरण अधिकारी डा.आशा मांगट ने बताया कि मीजल्स रुबेला टीकाकरण मुहिम के तहत 9 महीने से 15 साल तक के 2.25 लाख बच्चों का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्कूलों में पेरेंटस टीचर्स मीट दौरान टीकाकरण बारे लोगों को जानकारी दी जा रही है। जिला प्रोग्राम मैनेजर डा. सुखविंदर कौर ने बताया कि नेशनल हेल्थ मिशन का उद्देश्य जच्चा बच्चा मौत दर को रोकना है। गर्भवती महिलाओं को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरणा दी जाती है ताकि होम डिलीवर के खतरों से जच्चा व बच्चा का बचाव हो सके।
डा.संदीप धवन ने नेशनल ब्लाइंडनेस कंट्रोल प्रोग्राम बारे जानकारी दी। डा. शायनी ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से तंबाकू के बुरे प्रभावों के संबंध में स्लम एरिया के लोगों को जागरूक करने के लिए चलाई जा रही मुहिम बारे जानकारी दी। इस दौरान सीनियर मेडिकल अधिकारी डा.अजीत सिंह, डा.राजीव भगत, डा.प्रेम कुमार, जिला मास मीडिया अधिकारी परमजीत कौर, जिला मॉनिटरिंग एंड इवेल्यूएशन अधिकारी राम सिंह, संदीप खन्ना, रविंदर जस्सल, ज्योति आनंद, रजनी व अन्य मौजूद थे।
बैठक को संबोधित करते एडीसी जनरल राहुल चाबा। साथ में एडीसी (विकास) अवतार सिंह भुल्लर व अन्य।