गांव शेखांवाला में मनाया पोषण आहार दिवस
कपूरथला|सामाजिक सुरक्षा व स्त्री बाल विकास विभाग चंड़ीगढ़ के नेतृत्व में सीडीपीओ ढिलवां गीता की अगुवाई में सर्कल धालीवाल बेट की सुपरवाइजर इंद्रजीत कौर के सहयोग से ब्लाक ढिलवां के गांव शेखांवाला में पोषण आहार दिवस मनाया गया। इस मौके सरपंच जगीर कौर ने आए हुए सभी गणमान्यों का आभार व्यक्त किया। आंगनबाड़ी वर्कर बलजिंदर कौर ने सभी स्कीमों बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी व गर्भवती महिलाओं की गाेद भराई की गई। 0 से 5 साल तक के बच्चों का भार तोला गया। वहीं 9 महीने से 15 साल के बच्चों का मीजल्स रूबेला के टीके लगाने संबंधी जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी वर्करों ने गर्भवती महिलाओं के अलावा अन्य महिलाओं को पौष्टिक आहार व साफ सफाई संबंधी जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर सरपंच जगीर कौर सेखांवाला, अध्यापक सरोज बाला, साहिब सिंह उपस्थित थे।