साजना दिवस को समर्पित रखे श्री अखंड पाठ साहिब के डाले भोग
साजना दिवस को समर्पित रखे श्री अखंड पाठ साहिब के डाले भोग
भुलत्थ|खालसा पंथ की साजना दिवस को समर्पित गुरुद्वारा गोबिंदसर साहिब जी में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। उपरांत भाई सुखजिंदर सिंह व बीबी सुरमीत कौर ने रसमयी कीर्तन से संगतों को निहाल किया। वहीं कथावाचक भाई महिंदर सिंह जीरा ने संगत को सिख पंथ की साजना दिवस के इतिहास बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खालसा वह है जो नेक कमाई करता ह व गुरु की मर्यादा अनुसार सिखी जीवन व्यतीत करता है। इस अवसर पर प्रधान जगतार सिंह, इंस्पेक्टर जगजीत सिंह, एसडीओ कुलतार सिंह, गुरमीत सिंह, मनजिंदर सिंह मुलतानी, मास्टर मक्खन सिंह, संपूर्ण सिंह व अन्य मौजूद थे।