पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खालसा पंथ की साजना दिवस को समर्पित गुरमति समागम करवाया

खालसा पंथ की साजना दिवस को समर्पित गुरमति समागम करवाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रेल कोच फैक्टरी में खालसा पंथ की साजना दिवस को समर्पित गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से समूह संगतों के सहयोग से सांय को श्री रहिरास साहिब जी के पाठ उपरांत श्रृंखला तहत गुरमति समागम करवाए गए। जिसमें 30 प्राणियों ने अमृतपान किया।

समागम के दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दस्तार दिवस को समर्पित दस्तार मार्च निकाला गया। जोकि श्री गुरुद्वारा साहिब से आरंभ होकर विभिन्न काॅलोनियों से होते हुए वापिस गुरुद्वारा साहिब में पहुंच कर संपन्न हुआ। इस दस्तार मार्च का शॉपिंग कांप्लेक्स आरसीएफ में पहुंचने पर जसपाल सिंह साहनी, अमन क्लॉथ हाउस, खालसा बेकरी, गुरप्रीत क्लॉथ हाउस, अरोड़ा स्टूडियो व अन्य संगत ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर संगतों की सेवा करने वालों को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सिरोपे देकर विशेष तौर पर सम्मानित किया।

इस दौरान गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगीर सिंह व महासचिव भाई उज्जल सिंह ने संगतों को साजना दिवस की बधाई देते कहा कि गुरु महाराज जी के दर्शाए मार्ग पर चलना चाहिए। इस अवसर पर भाई जगीर सिंह, भाई उज्जल सिंह, परमिंदर सिंह, जसपाल सिंह साहनी, मनदीप सिंह, जसवंत सिंह भुंबली, दलजीत सिंह, प्रकाश सिंह, सुखविंदर सिंह, हरबंस सिंह, हरजिंदर सिंह के अलावा बड़ी संख्या में संगत मौजूद थी।

खबरें और भी हैं...