गांव शेरपुर सद्दा में जागरूकता कैंप लगाया
गांव शेरपुर सद्दा में जागरूकता कैंप लगाया
कपूरथला| ग्राम स्वराज अभियान के अधीन पंजाब नेशनल बैंक रुरल सेल्फ इंप्लायमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट कपूरथला की ओर से गांव शेरपुर सद्दा में विशाल जागरूकता कैंप आयोजित किया गया। इसमें चीफ ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट कम सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी संजीव कुंदी विशेष तौर पर शामिल हुए। कुंदी ने लोगों को सरकार की ओर मुहैया करवाई जा रही निशुल्क कानूनी सेवाओं बारे जानकारी दी और आरसीटी कपूरथला द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। संस्था के डायरेक्टर परमजीत सिंह ने गांव के लोगों को संस्था की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न कोर्सों बारे जानकारी दी। उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक द्वारा दी जा रही कर्जा स्कीमों की जानकारी भी दी।