मेले में सराहनीय काम के लिए डीसी व एसएसपी सम्मानित
डीसी मोहम्मद तैयब को सम्मानित करते शिव सेना (बाल ठाकरे) पंजाब के वरिष्ठ नेता जगदीश कटारिया व अन्य। -भास्कर
भास्कर संवाददाता। कपूरथला
माता भद्रकाली जी के 71वें ऐतिहासिक मेले की सफलता के लिए डीसी मोहम्मद तैयब और एसएसपी संदीप शर्मा की ओर से निभाई गई शानदार प्रशासनिक भूमिका के लिए शिव सेना (बाल ठाकरे) की ओर से पंजाब के वरिष्ठ नेता जगदीश कटारिया की अध्यक्षता में सम्मानित किया गया। डीसी और एसएसपी ने शिव सेना की टीम का धन्यवाद करते हुए बताया कि मेले के दिन माता भद्रकाली मंदिर के दर्शन और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया, जो शब्दों में वह बता नहीं सकते। उन्होंने कहा कि पारदर्शी और निष्पक्ष भाव से व कानून की सीमाओं में रहकर अमन-कानून की व्यवस्था को बनाए रखना, लोगों के जान और माल की सुरक्षा करना व देश व समाज विरोधी तत्वों को नकेल डालकर रखना आदि सिविल और पुलिस प्रशासन की हमेशा पहल रहता है। जगदीश कटारिया ने कहा कि शिव सेना (बाल ठाकरे) नेक कार्यों को देशभक्ति, समाज सेवा और प्रभु भक्ति का हिस्सा मानते हुए आखिरी दम तक इसकी प्रशंसा, समर्थन और मान-सम्मान करती रहेगी। इस अवसर पर शिव सेना नेता ओमकार कालिया, दीपक छाबड़ा, संदीप पंडित, योगेश सोनी, लवलेश ढींगरा, राजेश कन्नौजिया (शेखूपुर), हरदेव राजपूत, इन्द्रपाल, राजेन्द्र कोहली, मुनी लाल कन्नौजिया, अशोक भगत, मुकेश कश्यप, संदीप मोनू, मनु पुरी आदि उपस्थित थे।