पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीडब्ल्यूडी फील्ड व वर्कशॉप वर्कर्स यूनियन की बैठक

पीडब्ल्यूडी फील्ड व वर्कशॉप वर्कर्स यूनियन की बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला| पीडब्ल्यूडी फील्ड व वर्कशॉप वर्कर्स यूनियन की बैठक जल सप्लाई एंड सेनीटेशन के कार्यालय में हुई। अमरीक सिंह सेखों की अध्यक्षता में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार कुंभकर्णी नींद सोई हुई है। जिसे जगाने के लिए 20 मई को शाहकोट उप-चुनाव मौके रैली करके प्रदर्शन किया जाएगा। पंजाब सरकार की ओर से वेलफेयर एक्ट 2017 अधीन कच्चे कर्मी पक्के नहीं किए जा रहे, डीए की बकाया किश्तें नहीं दी जा रही, पिछले डीए के बकाए नहीं दिए जा रहे। पे-कमिशन की रिपोर्ट जारी नहीं की जा रही। पुरानी पेंशन बहाल करने, नई रेगुलर भर्ती करने, वाटर सप्लाई स्कीमें पंचायतों को न देने की मांग की गई। इस अवसर पर तरलोक सिंह चीमा, चरणजीत सिंह, स्वर्ण सिंह, जसवंत सिंह, धूड सिंह, जगतपाल, सुखा, अजमेर, लखविंदर सिंह, केदार नाथ आदि मौजूद थे।

मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए कर्मचारी।

खबरें और भी हैं...