- Hindi News
- National
- किशोर अवस्था में गलत संगत में जाने से गुरेज करें विद्यार्थी : सुनील बजाज
किशोर अवस्था में गलत संगत में जाने से गुरेज करें विद्यार्थी : सुनील बजाज
पंजाब राज शिक्षा व सिखलाई परिषद के किशोर शिक्षा प्रोग्राम के अंतर्गत स्कूल प्रभारियों और नोडल अध्यापकों की जिलास्तरीय एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी सतपाल कौर बाजवा ने की।
3उप-जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी बिक्रमजीत सिंह और जिला साइंस सुपरवाइजर गुरशरण सिंह के नेतृत्व में आयोजित वर्कशॉप में 50 स्कूल प्रभारियों और नोडल अध्यापकों ने भाग लिया।
वर्कशॉप में डा.संदीप भोला को सम्मानित करते जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी सतपाल कौर बाजवा और अन्य। -भास्कर
गलत कार्य को ‘न’ कहने के गुर समझाए
प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर और रिसोर्स पर्सन सुनील बजाज ने स्कूल प्रभारियों और नोडल अध्यापकों को विद्यार्थियों में पियर ग्रुप या किसी अंजान व्यक्ति की ओर से किए जा रहे गलत कार्य में शामिल होने से ‘न’ कहने के गुर समझाए। इस अवसर पर सुखविंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, अमित कुमार, वस्सन सिंह, विनोद अरोड़ा, दिलबाग सिंह, सतपाल भुलाणा, सुखविंदर सिंह आदि मौजूद थे।
बच्चों के दिए टिप्स| प्रिंसिपल मस्सा सिंह ने इस नाजुक विषय पर वर्कशॉप करवाना समय की जरूरत बताया। वर्कशॉप में बतौर रिसोर्स पर्सन डा. संदीप भोला और लवलीन चोपड़ा ने स्कूल में पढ़ते किशोर विद्यार्थियों के शारीरिक और भावनात्मक बदलावों को समझने और उन्हें इस उम्र के दौरान नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहने के टिप्स दिए। गुरशरण सिंह ने स्कूल में किशोर शिक्षा प्रोग्राम के अंतर्गत कम से कम 16 घंटे लगाने और इसका रिकॉर्ड मेनटेन करने की जानकारी दी। बिक्रमजीत सिंह ने वर्कशॉप के पहलूओं को स्कूल स्तर पर लागू करने और प्रश्न पट्टी लगाने की हिदायत दी।