गांव मंसूरवाल दोनां में जायदाद के लिए बेटियों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग पिता से बुरी तरह मारपीट की और उसे जख्मी कर दिया। पड़ोसियों ने बुजुर्ग को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। उपचाराधीन लाभ सिंह पुत्र संता सिंह निवासी गांव मंसूरवाल दोनां ने बताया कि उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं। दोनों बेटे विवाहित हैं और उससे अलग रहते है। दोनों बेटियों की उसने शादी की हुई है और एक बेटी तलाकशुदा होने के कारण उसके साथ रहती है। उसकी गांव में एक एकड़ जमीन है। दोनों बेटियां जमीन उनके नाम करने के लिए दबाव बनाती है। उसने जमीन उनके नाम करने से इंकार कर दिया। गुस्से ससुराल से आई बेटी और घर में रह रही बेटी ने सोमवार को उसपर हमला कर दिया। मामले संबंधी उसने थाना सिटी पुलिस को सूचना दे दी है।
लाभ सिंह