पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोकसभा चुनाव में 6 राज्यों में प्रत्याशी उतारेगी शिव सेना हिंदोस्तान

लोकसभा चुनाव में 6 राज्यों में प्रत्याशी उतारेगी शिव सेना हिंदोस्तान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगामी लोक सभा चुनावों में हिंदोस्तान शक्ति सेना के नाम पर शिव सेना हिंदोस्तान 6 राज्यों में अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारेगा। यह दावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता फगवाड़ा मंे पत्रकारों से बातचीत करते हुए किया। उन्होंने कहा कि बतौर राजनीतिक पार्टी चुनाव लड़ने का मुख्य उद्देश्य हिंदुओं को इंसाफ दिलाना है। फिलहाल वे किसी पार्टी के समझौता नहीं करेंगे लेकिन भविष्य में यदि कोई उनके मैनिफेस्टो और विचारधारा से सहमत दिखाई दिया तो वे समझौता करने को तैयार हैं।

चुनाव की रणनीति

शिवसेना हिंदोस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता ने फगवाड़ा में की पत्रकारवार्ता, कहा-फिलहाल किसी राजनीतिक दल से गठबंधन नहीं करेंगे

शिव सेना हिंदोस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता फगवाड़ा मेें बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए। -भास्कर

कई जिलों में कर चुके हैं बैठकें| पवन गुप्ता ने कहा कि इस संबंधी बैठकों का दौर चल रहा है। चंडीगढ़, मोहाली, लुधियाना, कपूरथला में बैठकें कर चुके हैं। इसके बाद जालंधर और अन्य जिलों के बाद दूसरे राज्यों का भी दौरा कर संगठन को 2019 के चुनावों के लिए तैयार करने की रणनीति बनाएंगे।

पवन गुप्ता ने कहा कि 1984 के दंगों के दौरान शहीद हुए 35 हजार हिंदुओं को अभी इंसाफ नही मिला है। केंद्र की भाजपा और कांग्रेस पार्टी ने हिंदुओं के उत्थान के लिए कुछ नहीं किया है। 1984 के दंगों के दौरान शहीद हुए हिंदुओं को राहत देने वाली वाली 781 मुआवजे की फाइल अभी प्रधान मंत्री नरिंदर मोदी के पास घूम रही है, इसका कोई नतीजा नहीं निकला है। शिव सेना हिंदोस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि फगवाड़ा में 13 अप्रैल के दो पक्षों के विवाद के लिए फगवाड़ा का प्रशासन जिम्मेदार है। इस विवाद को सुलझाने के लिए भी प्रशासन नाकाम साबित हुआ है। मसले को कुछ लोग राजनीतिक रंगत देकर सियासी रोटियां सेंकने का प्रयास कर रहे हैं। मामले की सीबीआई जांच की जानी चाहिए। जो भी दोषी है, उसे सजा अवश्य मिलनी चाहिए। एक पक्ष पर दबाव बनाकर कार्रवाई करना गलत है। इस मौके पर शिव सेना हिंदोस्तान प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष सूद, कार्यकारिणी सदस्य भजन बाती, जिलाध्यक्ष राजकुमार भारद्वाज, कमल सरोज, रमन शर्मा, गौरव शर्मा, बिंदी कुमार आदि समेत कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

बोले, फगवाड़ा में 13 अप्रैल को हुए विवाद के लिए प्रशासन जिम्मेदार

हिंदू नेताअों की सुरक्षा वापस लेने की बयानबाजी की निंदा

पवन गुप्ता ने पंजाब में हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों से सुरक्षा वापस लेने की बयानबाजी पर कैप्टन सरकार की निंदा की। उन्होंने कहा कि पंजाब में हिंदू संगठनों को आतंकवादी संगठनों की ओर से निशाना बनाया जा रहा है। आरएसएस के गगनेजा और कई हिंदू नेताओं को निशाना बनाया गया। यदि हिंदू संगठनों की सुरक्षा वापस लेनी है तो वह पहले पूर्व सीएम बादल और सीएम कैप्टन अपनी सुरक्षा वापस दें। इसके बाद हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि खुद सुरक्षा वापस दे देंगे।

खबरें और भी हैं...