पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुभानपुर के पास पालतू पशुओं को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति जख्मी

सुभानपुर के पास पालतू पशुओं को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला | सुभानपुर के पास पालतु पशुओं को लेकर दो गुटों में हुए विवाद में एक व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी हो गया। जख्मी को परिजनों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। उपचाराधीन 73 वर्षीय मलकीत सिंह पुत्र मुंशा सिंह निवासी सुभानपुर के परिजनों ने बताया कि वह पशुओं को चारा गाह से चराकर वापस घर ला रहा था। इस दौरान कुछ पशु सुभानपुर के पास किसी की पशुओं की हवेली में चले गए। इसे लेकर हवेली मालिक ने परिजनों के साथ मिल कर उससे बुरी तरह मारपीट की। उपचार के लिए उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने जख्मी के सिर पर गंभीर चोट आई है।

कपूरथला-जालंधर मार्ग पर बेहोश मिली युवती

कपूरथला| कपूरथला-जालंधर मार्ग पर सड़क किनारे बेहोश मिली युवती को लोगों ने डायल 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। उपचाराधीन युवती खुद का नाम अमनदीप कौर पुत्री रछपाल सिंह बता रही है। लगता है कि 20-22 वर्षीय युवती मानसिक तौर से परेशान है। कभी खुद को अमृतसर का तो कभी जालंधर का बता रही है। उसके शरीर पर भी चोट के निशान हैं। ड्यूटी डॉक्टर के मुताबिक उन्होंने इस संबंधी पुलिस को सूचना दी है और आसपास के मोहल्लों में भी युवती की पहचान संबंधी सूचनाएं भेज दी गईं हैं।

खबरें और भी हैं...