पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रत्ता नौ आबाद में युवक ने कीटनाशक निगला, गंभीर

रत्ता नौ आबाद में युवक ने कीटनाशक निगला, गंभीर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव रत्ता नौ आबाद निवासी युवक ने घर में पड़ी कीटनाशक निगल ली। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। पीड़ित को उसकी माता ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। उपचाराधीन 22 वर्षीय धमिंद्र सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी रत्ता नौ आबाद की माता जीत कौर ने बताया कि उसके बेटे की गत कुछ दिन से सेहत खराब चल रही है। गांव के डॉक्टर से इलाज चल रहा है। रविवार शाम उसने दवाई समझकर घर में पड़ी कीटनाशक निगल ली, इससे वह बेहोश हो गया। उसे पड़ोसियों की मदद से उपचार के लिए सिविल अस्पताल भर्ती कराया है।

पति से विवाद के बाद प|ी ने कीटनाशक निगला

कपूरथला| मोहल्ला मोहब्बत नगर निवासी चार बच्चो की मां ने पति से विवाद के चलते घर में पड़ा कीटनाशक निगल लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन 35 वर्षीय रीतू ने बताया कि सोमवार को किसी बात को लेकर उसका पति से विवाद हो गया। विवाद के चलते उसने घर में पड़ा कीटनाशक निगल लिया। बेहोशी की हालत में उसके पति ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।

जख्मी रीतू

खबरें और भी हैं...