पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 45 ग्राम हेरोइन समेत मॉडर्न जेल का वार्डन गिरफ्तार

45 ग्राम हेरोइन समेत मॉडर्न जेल का वार्डन गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाना कोतवाली पुलिस ने मॉडर्न जेल के वार्डन से हेरोइन बरामद होने पर जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर वार्डन के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। थाना कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट ने बताया कि जेल की जांच के दौरान हवलदार भूपिंदर सिंह निवासी फरीदकोट जोकि जेल में वार्डन के तौर पर ड्यूटी पर तैनात था। जब मुख्य गेट पर उसे रोक कर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 45 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। थाना कोतवाली के एसएचओ हरगुरदेव सिंह ने बताया कि वार्डन भूपिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसका दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि वह यह हेरोइन कहां से लाया था और किस तक पहुंचानी थी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पुलिस पता लगा रही कि हेरोइन कहां से लाया था

खबरें और भी हैं...