45 ग्राम नशीले पदार्थ और 65 नशीली गोलियों समेत युवक अरेस्ट, मामला दर्ज
थाना कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को नशीले पदार्थ और नशीली गोलियां समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ कोतवाली हरगुरदेव सिंह ने बताया कि एएसआई रजिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ गांव बूटा के समीप गश्त कर रहे थे। तभी गांव बूटा की तरफ से एक युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया, जोकि पुलिस को देखकर घबरा गया और पीछे की तरफ मुड़ने लगा। पुलिस को संदेह हुआ और पीछा कर उसे काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम सुरजीत सिंह निवासी गांव बूटा बताया। तलाशी के दौरान उससे 45 ग्राम नशीला पदार्थ और 65 नशीली गोलियां बरामद हुईं।