भास्कर संवाददाता | सुल्तानपुर लोधी
डीसी कपूरथला मोहम्मद तैय्यब के आदेशों पर जिले की पंजाब नारकोटिक्स कैंपेन कमेटी का गठन किया गया। कमेटी की विशेष बैठक चेयरपर्सन कम एसडीएम डॉ.चारुमिता की अगुवाई में बुलाई गई। डा.चारुमिता ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य में नशे को खत्म करने के लिए चलाई जा रही स्कीम डेपो के तहत विभिन्न गांवों में 1300 के करीब वालंटियर बनाएं गए है, जो अपने क्षेत्र में नशा करने वालों को नशे से होने वाले नुकसान संबंधी जागरूकता करेंगे। नशा करने वालों के लिए सिविल अस्पताल में ‘ओट क्लीनिक’ खोला गया है। जहां उनका मुफ्त इलाज किया जाएगा। डेपो वालंटियर को निर्देश जारी करते कहा कि नशा करने वालों पर पुलिस या किसी अन्य प्रकार का भय न दिखाया जाए। इस योजना में कोई भी व्यक्ति मेंबर बन सकता है।
इस मौके डीएसपी राजबीर सिंह, बीडीपीओ प्रगट सिंह, नगर कौंसिल के कार्यकारी अधिकारी तेजिंदर सिंह, एसएमओ टिब्बा केएस बांगड़, सीडीपीओ कार्यालय इंचार्ज ओमप्रकाश, इंस्पेक्टर खाद्य आपूर्ति विभाग विवेक शर्मा, प्रिंसिपल लखबीर सिंह, स्टेनो जगदीश लाल आदि मौजूद थे।
बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम डा.चारुमिता