पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बड़ी गाड़ी और कोठी खरीदने के लिए 5 लाख रुपए न देने पर विवाहिता को बच्ची समेत घर से निकाला

बड़ी गाड़ी और कोठी खरीदने के लिए 5 लाख रुपए न देने पर विवाहिता को बच्ची समेत घर से निकाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाना सिटी पुलिस ने बड़ी गाड़ी और कोठी खरीदने के लिए 5 लाख रुपए की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को बच्ची समेत घर से निकालने के आरोप में पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मनजिंदर कौर पुत्री कर्म सिंह निवासी मॉडल टाउन ने बताया कि उसकी शादी 28 फरवरी 2014 को गुरप्रीत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी रणजीत एेवेन्यू से हुई थी। शादी में उसके माता-पिता ने ससुराल परिवार की मांग के मुताबिक अपनी हैसियत से ज्यादा खर्च किया। शादी पर करीब 25 लाख रुपए खर्च हुए। उसके अलावा माता-पिता ने हुंडई कंपनी की ईओन कार, 42 इंच की एलईडी, डेढ़ टन का एसी, कीमती कपड़े, सोने के जेवर ससुराल परिवार को दिए। शादी के अगले ही दिन उसकी सास मनजीत कौर ने उसे ताने मारने शुरू कर दिए और नंनद रीना व मीनू कहने लगे कि उसके माता-पिता ने दहेज का सामान काफी कम दिया है और घटिया किस्म का है। 5 जनवरी 2017 को उसके घर में एक लड़की ने जन्म लिया। ससुराल वालों का कहना था कि उसने लड़की को जन्म दिया है, उन्हें तो लड़का चाहिए था। उसके बाद सभी का व्यवहार और बुरा हो गया। उसे नौकर की तरह समझने लग गए। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि उसके माता-पिता ने छोटी गाड़ी दी है, उन्हें बड़ी गाड़ी चाहिए। इसके अलावा नई कोठी बनाने के लिए 5 लाख रुपए चाहिए। वह यह सब अपने माता-पिता से लेकर आए। मांग पूरी न होने पर सभी ने उसे मारपीट कर बच्ची समेत घर से निकाल दिया। तब से वह अपने मायके में रह रही है।

14 अक्टूबर 2017 वह अपनी भाभी जसलीन कौर प|ी संदीप सिंह और भाई लालजीत सिंह के साथ अपनी बेटी का टीका कार्ड लेने के लिए ससुराल घर गई। वहां उसके पति गुरप्रीत सिंह ने सभी से दुर्व्यवहार करते हुए कहा कि उसे कोई सामान नहीं दिया जाएगा। बाद में उसके पति ने भाई लालजीत सिंह के पैरों में बेसबॉल मारने शुरू कर दिए। ससुर ने उसकी भाभी के थप्पड़ मारे। उपरांत उससे भी मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस के सामने भी उक्त लोगों ने सभी को मारने की धमकियां दीं। उसने ससुराल पक्ष के खिलाफ अक्टूबर 2017 में वुमन सैल में शिकायत दी। जांच कर रिपोर्ट बनाकर थाना सिटी पुलिस को दे दी। पुलिस ने पति गुरप्रीत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह और सास मनजीत कौर निवासी रणजीत एेवेन्यू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज

खबरें और भी हैं...